Monday 23 October 2017

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना प्रश्नोत्तर

Question (प्रश्न)

  1. राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम कब पारित हुआ?
  2. राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम का उद्देश्य क्या था?
  3. मनरेगा में काम का अधिकार के तहत ग्रामीण परिवार को एक वित्तीय वर्ष में कितने दिन की रोजगार की कानूनी गारंटी देता है?
  4. मनरेगा का कार्यान्वयन किस विभाग द्वारा किया जाता है?
  5. मनरेगा में नियोजन एवं कार्यान्वयन किसकी भूमिका प्रमुख होगी?
  6. कार्य की सिफारिश कौन करेगा?
  7. कितने प्रतिशत कार्य ग्राम पंचायत द्वारा करवाया जाएगा?
  8. मनरेगा के प्रथम चरण का प्रारंभ कहां से हुआ?
  9. मनरेगा का प्रथम चरण किस तिथि से प्रारंभ किया गया?
  10. मनरेगा के प्रथम चरण में देश के कुल कितने जिले शामिल थे?
  11. मनरेगा के प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ के कुल कितने जिले शामिल थे?
  12. मनरेगा का द्वितीय चरण कब से लागू हुआ?
  13. मनरेगा के द्वितीय चरण में देश के कितने नए जिले शामिल किए गए?
  14. मनरेगा के द्वितीय चरण में छत्तीसगढ़ के कितने नए जिले शामिल किए गए?
  15. मनरेगा का तीसरा चरण कब से प्रारंभ हुआ?
  16. मनरेगा के तीसरे चरण में देश के कितने जिले योजना में प्रभावशील हुए?
  17. मनरेगा का नाम परिवर्तन नरेगा (राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्यक्रम)से मनरेगा ( महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्यक्रम) कब हुआ?
  18. छत्तीसगढ़ में 2013 14 से मनरेगा के तहत कितने दिन का रोजगार प्रदान किया जा रहा है?
  19. इस अतिरिक्त व्यय का वाहन कौन करती है?
  20. वन अधिकार पट्टा धारकों को भारत सरकार ने कितने दिन रोजगार का प्रावधान किया है ?
  21. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व इंदिरा आवास योजना के तहत आवास निर्माण के लिए मनरेगा के अंतर्गत सामान्य क्षेत्रों में कितने दिन का अतिरिक्त लाभ मिलता है ?
  22. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व इंदिरा आवास योजना के तहत आवास निर्माण के लिए मनरेगा के अंतर्गत पहाड़ी क्षेत्रों में कितने दिन का अतिरिक्त लाभ मिलता है ?
  23. क्या योजना का एक महत्वपूर्ण लक्ष्य स्थाई संपत्ति का सृजन करना और ग्रामीण परिवारों की आजीविका साधन आधार को मजबूत बनाना ?
  24. क्या इन के कामों में ठेकेदारों द्वारा कार्य निष्पादन की अनुमति है ?
  25. क्या मशीनों का प्रयोग की अनुमति है ?
  26. क्या विशेष परिस्थितियों में मशीनों का प्रयोग करने की अनुमति है ?
  27. कार्य के लिए आवेदन प्राप्त होने के कितने दिन के अंदर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा ?
  28. यदि 15 दिन में रोजगार उपलब्ध नहीं कराया गया तो प्रतिदिन कितना नगद बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा ?
  29. अगर 15 दिन के अंदर रोजगार उपलब्ध नहीं कराया गया तो कितने दिनों तक मजदूरी भत्ता दिया जाएगा और कितना दिया जाएगा ?
  30. मनरेगा के तहत कार्य का क्षेत्र कितने किलोमीटर के दायरे में होगा ?
  31. कार्य क्षेत्र के बाहर रोजगार प्रदान करने की स्थिति में क्या अतिरिक्त मजदूरी दी जाएगी ?
  32. मनरेगा में महिलाओं के रोजगार की क्या प्राथमिकता है ?
  33. मनरेगा में क्या महिला श्रमिक को मातृत्व भत्ता दिया जाएगा ?
  34. उनको मातृत्व अवकाश भत्ते के रूप में कितने दिन की मजदूरी देने का प्रावधान है ?
  35. वर्तमान में मजदूरी दर कितनी है ?
  36. मनरेगा में मजदूरी का भुगतान किन माध्यम से किया जाता है ?
  37. मजदूरी और सामग्री में क्या अनुपात कितना रखा गया है ?
  38. क्या छत्तीसगढ़ में रोजगार गारंटी शिकायत निवारण नियम बनाया गया है ?
  39. प्रदेश में कितने लोकपाल की नियुक्ति की गई है ?
  40. छत्तीसगढ़ में रोजगार योजना के कार्यान्वयन हेतु मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण के लिए किस संस्था की स्थापना की गई है?
  41. राज्य रोजगार गारंटी परिषद संस्था का अध्यक्ष कौन होता है ?
  42. क्या ग्रामीण परिवार को स्थानीय ग्रामीण पंचायतों में खुद को पंजीकृत कराने का अधिकार होगा ?
  43. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत क्या कार्य किए जाते हैं ?
  44. मनरेगा के तहत वित्तीय वर्ष 2016 17 में राज्य की क्या उपलब्धि है?
  45. रोजगार के लिए कौन आवेदन कर सकता है ?
  46. क्या काम के लिए व्यक्तिगत आवेदन जमा किया जा सकता है ?
  47. कोई कार्य के लिए कैसे आवेदन कर सकता है ?
  48. एक व्यक्ति वर्ष में कितने दिन का रोजगार पा सकता है ?
  49. व्यक्ति को रोजगार की प्राप्ति कब होगी ?
  50. रोजगार का आवंटन कौन करता है ?
  51. कोई व्यक्ति कैसे जान सकेगा की रोजगार दिया गया है ?
  52. यदि आवेदक कार्य पर रिपोर्ट नहीं करता तो क्या होगा ?
  53. क्या वह कार्य हेतु पुनः आवेदन दे सकता है ?
  54. उसका उसकी मजदूरी क्या होगी ?
  55. मजदूरी का भुगतान कब किया जाएगा ?
  56. श्रमिकों को कार्यस्थल पर कौन सी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी ?
  57. काम कहां दिए जाएंगे ?
  58. कामगारों के लिए क्या प्रावधान है ?
    1. दुर्घटना की स्थिति में
    2. घायल मजदूर के अस्पताल में भर्ती करवाने पर
    3. कार्यस्थल पर दुर्घटना के कारण पंजीकृत मजदूर कोई स्थाई विकलांगता यह मृत्यु हो जाने की स्थिति में
  59. यदि आवेदनकर्ता को रोजगार नहीं प्रदान किया जाएगा तो क्या होगा ?
  60. मनरेगा के तहत वर्ष 2016-17 में पंजीकृत परिवारों की संख्या कितनी है?
  61. मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराए गए परिवारों की संख्या वर्ष 2016-17 में कितनी है ?
  62. मनरेगा के लिए उपलब्ध राशि 2016-17 में कितनी है ?
  63. मनरेगा के तहत  वर्ष 2016-17 में 100 दिवस रोजगार प्राप्त परिवारों की संख्या कितनी है ?
  64. मनरेगा के तहत वर्ष 2016-17 में स्वीकृत कार्य की संख्या कितनी है ?
  65. मनरेगा के तहत वर्ष 2016-17 में पूर्ण कार्य की संख्या कितनी है ?
  66. मनरेगा के तहत वर्ष 2016-17 में महिलाओं का प्रतिशत कितना है?

Answer (उत्तर)


  1. 25 अगस्त 2005 को
  2. गरीबी रेखा से नीचे रह रहे अर्धकुशल ग्रामीण लोगों के कर सकते हो बढ़ाना
  3. 100  दिनों की
  4. ग्रामीण विकास मंत्रालय केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा
  5. पंचायती राज संस्थानों की
  6. ग्राम सभा
  7. कम से कम 50%
  8. आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले से
  9. 2 फरवरी 2006
  10. 200 जिले
  11. 11 जिले
  12. 2007 - 2008 से
  13. 130 नए जिले
  14. 4 नए जिले
  15. 1 अप्रैल 2008 से
  16. सभी जिले
  17. 2 अक्टूबर 2009
  18. 150 दिन
  19. राज्य सरकार
  20. 150 दिन
  21. 90 दिनों का
  22. 95 दिनों का
  23. हां
  24. नहीं
  25. नहीं
  26. हां
  27. 15 दिन
  28. 30 दिनों के लिए न्यूनतम मजदूरी का एक चौथाई तथा 30 दिनों के बाद न्यूनतम मजदूरी का आधार
  29. 30 दिनों तक प्रतिदिन न्यूनतम मजदूरी का एक चौथाई फिर भी काम ना मिलने पर अगले 30 दिनों तक मजदूरी का आधा
  30. 5 किलोमीटर के दायरे में
  31. हां
  32. कम से कम एक तिहाई महिलाओं को रोजगार देने का प्रावधान है
  33. हां
  34. महिला श्रमिक विगत 12 महीने में 50 दिन मजदूरी कर ली हो तो मातृत्व अवकाश भत्ता के रूप में एक माह की मजदूरी देने का प्रावधान किया गया है
  35. ₹ 167 प्रतिदिन
  36. बैंक या डाकघर बचत खाते के माध्यम से IPL जिलों में आवश्यकतानुसार नगद मजदूरी की अनुमति दी गई है
  37. 60:40
  38. हां छत्तीसगढ़ ग्रामीण रोजगार गारंटी शिकायत निवारण नियम 2012
  39. 17
  40. राज्य रोजगार गारंटी परिषद
  41. मुख्यमंत्री
  42. हां
  43. प्राकृतिक संसाधनों से संबंधित लोक निर्माण, दुर्लभ वर्ग के लिए आस्तियां का निर्माण, एन आर एल एम स्वयं सहायता समूह के लिए सामान्य अधोसंरचना, ग्रामीण अधोसंरचना
  44. दिसंबर माह तक कुल 67.3 लाख मानव दिवस रोजगार का सृजन किया गया और ₹ 2315.8 करोड व्यय किए गए
  45. ग्रामीण परिवार के सभी वयस्क सदस्य जिनके पास जॉब कार्ड है
  46. हां , रोजगार प्राप्तकर्ता का पंजीकरण परिवार वार किया जाएगा पंजीकृत परिवार वर्ष में 100 दिन काम पाने की हकदार होंगे| साथ ही व्यक्तिगत सदस्य भी काम पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं
  47. पंजीकृत सदस्य एक सादे कागज पर आवेदन कर कार्य की मांग कर सकता है
  48. 100 दिनों तक
  49. 15 दिनों के भीतर
  50. प्राधिकृत ग्राम पंचायत या कार्यक्रम अधिकारी
  51. आवेदन जमा करने के 15 दिन के भीतर आवेदक को कार्य, कब और कहां की जानकारी दी जाएगी | साथ ही ग्राम पंचायत की सूचना बोर्ड तथा खंड स्तर पर कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में सूचना पट्ट पर प्रकाशित किया जाएगा, जिसमें दिनांक समय स्थान की सूचना दी जाएगी|
  52. यदि व्यक्ति सूचित किए गए समय पर 15 दिनों के भीतर कार्यस्थल पर रिपोर्ट नहीं करता है तो वह बेरोजगारी भत्ते का हकदार नहीं होगा?
  53. हां
  54. राज्य में कृषि मजदूरों हेतु लागू न्यूनतम मजदूरी
  55. प्रति सप्ताह या काम पूरा होने के 15 दिन के भीतर मजदूरी का आंशिक भागनगर रूप में प्रतिदिन दिया जा सकता है
  56. स्वच्छ पेयजल, बच्चों के लिए सेड, विश्राम के लिए समय, प्राथमिक उपचार बॉक्स तथा आकस्मिक घटना का सामना करने के लिए अन्य सुविधाएं
  57. 5 किलोमीटर के अंदर इस दायरे से बाहर काम देने पर 10% अतिरिक्त मजदूरी प्रदान की जाएगी
  58. कामगारों के लिए  प्रावधान है
    1. निशुल्क चिकित्सा सुविधा
    2. राज्य सरकार द्वारा निशुल्क चिकित्सा सुविधा दवा तथा घायल व्यक्ति के प्रतिदिन कुल मजदूरी राशि का 50%
    3. मृत्यु या पूर्ण विकलांगता की स्थिति में केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित राशि का या ₹25000 पीड़ित व्यक्ति के परिवार को दिया जाएगा
  59. योग्य आवेदक को 15 दिन के भीतर कार्य ना मिलने पर बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा
  60. 36.75 लाख
  61. 18.2 लाख
  62. ₹ 2047.37 करोड़
  63. 64 हजार
  64. 412713
  65. 109683
  66. 50%

No comments:

Post a Comment