Tuesday 9 January 2018

छत्तीसगढ़ विधान सभा की समितियां ( Committee of Chhattisgarh Legislative Assembly)


विधान सभाओं का अधिकांश कार्य समितियों द्वारा किया जाता है। विधान सभा प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमावली के अंतर्गत जो महत्वपूर्ण समितियाँ हैं, वे इस प्रकार हैं :-

समिति का नाम

  1. कार्य मंत्रणा समिति  सदस्य संख्या 09
  2. लोक लेखा समिति सदस्य संख्या 09
  3. सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति सदस्य संख्या 09
  4. प्राक्कलन समिति सदस्य संख्या 09
  5. अनु.जाति,जनजाति तथा पिछड़े वर्ग के कल्याण संबंधी समिति सदस्य संख्या 09
  6. प्रत्यायुक्त विधान समिति सदस्य संख्या 07
  7. नियम समिति सदस्य संख्या 06+01(01 पदेन सदस्य)
  8. विशेषाधिकार समिति सदस्य संख्या 07
  9. याचिका समिति सदस्य संख्या 07
  10. महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति सदस्य संख्या 09
  11. पटल पर रखे गए पत्रों के परीक्षण करने संबंधी समिति सदस्य संख्या 07
  12.  सामान्य प्रयोजन समिति सदस्य संख्या 21
  13. पुस्तकालय समिति सदस्य संख्या 07
  14. गैर-सरकारी सदस्यों के विधेयकों तथा संकल्पों संबंधी समिति सदस्य संख्या 07
  15.  शासकीय आश्वासनों संबंधी समिति सदस्य संख्या 09
  16. प्रश्न एवं संदर्भ समिति सदस्य संख्या 07
  17. सदस्य सुविधा एवं सम्मान समिति सदस्य संख्या 09
  18. आचरण समिति सदस्य संख्या 07+02(02 पदेन सदस्य)
  19. पत्रकार दीर्घा सलाहकार समिति सदस्य संख्या 25+04(04 पदेन सदस्य)

Note:
  • इन समितियों में से जॉच करने वाली समितियों में - याचिका समिति और विशेषाधिकार समिति हैं।
  •  संवीक्षा करने वाली समितियों में- शासकीय आश्वासनों संबंधी समिति, प्रत्यायुक्त विधान समिति है।
  •  सभा के दिन-प्रतिदिन के कार्य संबंधी समितियों में -कार्यमंत्रणा समिति, गैर सरकारी सदस्यों के विधेयकों तथा संकल्पों संबंधी समिति और नियम समिति हैं।
  • वित्तीय समितियों के अंतर्गत लोक लेखा समिति, सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति तथा प्राक्कलन समिति है। 
  • अध्यक्ष को सलाह देने वाली समिति -पुस्तकालय समिति है।
  • इन समितियों में सदस्यों की संख्या का अनुपात वही होता है, जैसा की सभा में है।

No comments:

Post a Comment